BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम 2023 कॉपियों का मूल्यांकन कल से शुरू लास्ट डेट जानें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर की वार्षिक परीक्षा 2023 पहले ही यानि 11 फरवरी 2023 को समाप्त हो चुकी हैं। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि यह पूरे देश में पहला बोर्ड है, जिसने इंटरमीडिएट का सफल आयोजन किया है।

साथ ही BSEB 12th Result 2023 भी समय पर जारी किया जाएगा। ताकि इंटर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परेशान न होना पड़े। इंटर के छात्र आसानी से अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। Telegram Join

             कल से शुरू होगा इंटर परीक्षा का मूल्यांकन 2023 :

BSEB Patna की तरफ से Bihar Board 12th Exam 2023 परीक्षा 2023 का आयोजन 01 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया हैं। इसी बीच बिहार बोर्ड 12वीं के कॉपियों की मूल्यांकन को लेकर बड़ी खबर है।

Bihar Board 10th 2th Result Date 2023: इस तारीख को जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक का रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक.

इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कॉपी के मूल्यांकन में शामिल होने वाले सभी शिक्षकों को 23 फरवरी 2023 से ही मूल्यांकन केंद्र पर अपना योगदान देना होगा। क्योंकि 24 फरवरी 2023 से शिक्षकों को कॉपी मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 9:30 बजे से मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचना है, जिसके बाद मूल्यांकन कार्य सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा। इसके लिए 123 केंद्र बनाये गये हैं, साथ ही कुल 20,427 प्रधान परीक्षक व सहायक परीक्षक लगाये गये हैं। 10,302 एमपीपी (मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल) की नियुक्ति की

E Kalyan Bihar Scholarship Online Apply 2023 :मैट्रिक पास ₹10000, इंटर पास ₹25000, स्नातक पास ₹50000

इसके साथ 1599 चेकर-मेकर की नियुक्ति की जायेगी। आनंद किशोर ने कहा कि निर्धारित समय पर मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जायेगा, कुछ विषयों के लिए एक-दो दिन मूल्यांकन तिथि बढ़ायी जा सकती है, लेकिन पांच मार्च तक मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लेना होगा। इंटर के लिए 69,44,777 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।

बिहार बोर्ड बारवीं कॉपी के मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकन केंद्रों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, ताकि कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी और गड़बड़ी न हो। मूल्यांकन के बाद ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

Bihar Board Copy चेकिंग शुरू – लिंक यहाँ क्लिक करें

     बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर कॉपी चेकिंग सिस्टम औऱ मार्किंग 2023

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बोर्ड ने कॉपी मूल्यांकन के कार्य में भाग लेने वाले शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किया है कि जिन छात्रों ने स्टेप वाइज कॉपी में प्रश्नों का उत्तर दिया है, उन्हें पूरे अंक मिलने चाहिए, जिसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी।

100 प्रश्नों के विकल्प के रूप में छात्रों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने थे, जिन्हें छात्रों के लिए सुलभ माना गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Bihar School Examination Board द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 फरवरी 2023 से लेकर 5 मार्च 2023 मूल्यांकन का प्रतिक्रिया किए जाएंगे। मूल्यांकन समाप्त होने के बाद टॉपर की कॉपी की जांच दोबारा की जाएगी और उसके बाद ऊपर का वेरिफिकेशन किया जाएगा उसके बाद आप सभी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा..||

CTET Result 2023, Score Card, Cut Off Marks, Merit List @Ctet.Nic.In

सभी राशन कार्ड धारियों के लिए बड़ी खबर फटाफट करें चेक क्या है अपडेट Ration Card New Update 2023

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *