बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर की वार्षिक परीक्षा 2023 पहले ही यानि 11 फरवरी 2023 को समाप्त हो चुकी हैं। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि यह पूरे देश में पहला बोर्ड है, जिसने इंटरमीडिएट का सफल आयोजन किया है।
साथ ही BSEB 12th Result 2023 भी समय पर जारी किया जाएगा। ताकि इंटर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परेशान न होना पड़े। इंटर के छात्र आसानी से अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। Telegram Join
बिहार विद्यालय समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक कक्षा की वार्षिक परीक्षा 14 फरवरी 2023 से लेकर 22 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चूका हैं। साथ ही अब Bihar Board द्वारा परीक्षा कॉपियों की चेकिंग डेट की घोषणा कर दिया हैं।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से शुरू होगा, और वहीं 12 मार्च 2023 तक मूल्यांकन कार्य समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा की होली के दौरान मूल्यांकन का काम नहीं होगा, Bihar Board Inter Result 2023 मार्च में और Bihar Board Matric Result 2023 का रिजल्ट मार्च-अप्रैल तक जारी कर दिया जायेगा।
BSEB Patna की तरफ से Bihar Board 12th Exam 2023 परीक्षा 2023 का आयोजन 01 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया हैं। इसी बीच बिहार बोर्ड 12वीं के कॉपियों की मूल्यांकन को लेकर बड़ी खबर है। YouTube चैनल Join
1 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन 2023
बिहार बोर्ड के मुताबिक मैट्रिक का मूल्यांकन 1 मार्च 2023 से 12 मार्च 2023 तक चलेगा। इसके लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का काम अंतिम चरण में है। सभी परीक्षकों को 28 फरवरी 2023 से योगदान देना अनिवार्य है। बिहार बोर्ड के कुल 96,63,774 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 27 हजार छह प्रधान व सहायक परीक्षकों को लगाया गया है। वहीं, 11,885 एमपीपी (मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल) को लगाया जायेगा। मार्क्स को चेक करने के लिए 2236 मेकर-चेकर को लगाया गया है।
E Shram Card Payment Status ई श्रम कार्ड धारकों के खातें में आया 2,000 रु जल्दी चेक़ करें
बिहार बोर्ड दसवीं कापियों का मूल्यांकन दो पालियों में होगा एक सुबह आठ बजें और दूसरा एक बजें शुरू होगा एक परीक्षक को प्रतिदिन 25 से 30 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करनी होती हैं मूल्यांकन की गई कॉपी से अंको की प्रविष्ट एमपीपी द्वारा उसी दिन की जाएगी इसके लिए बोर्ड द्वारा हर मूल्यांकन केंद्र पर एमपीपी की नियुक्ति की गई हैं।
E Kalyan Bihar Scholarship Online Apply 2023 :मैट्रिक पास ₹10000, इंटर पास ₹25000, स्नातक पास ₹50000